सिंधिया का बड़ा बयान- 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर रखी जा रही नजर

सिंधिया का बड़ा बयान- 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर रखी जा रही नजर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आश्वस्त किया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) से निपटने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि मैंने आज ही मंत्रालय में इसकी समीक्षा की है और संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर नजर राखी जा रही है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ट्रांजिट दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर हर बार की तरह आत्मीय स्वागत किया गया। शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के पारिवारिक विवाह आयोजनों में होने के लिए एक दिन के दौरे पर मंगलवार को ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  कहा कि मध्य प्रदेश में ड्रोन टेक्नोलॉजी और ड्रोन सम्बन्धी योजनाओं को बढ़ावा देने की परिजोनाओं पर तेजी से काम किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – सिंधिया का दिग्विजय पर तंज – वे यात्रा करते रहें हम प्रगति और विकास करते रहेंगे

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन सेनिपटने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार की तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आज ही मंत्रालय में बैठक कर संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर नजर, सावधानी और निगरानी के निर्देश दिए हैं। श्री सिंधिया ने बताया कि इससे देश की उड़ानों संबंधी प्रगति पर असर तो पड़ रहा है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें – SAHARA India: 40,000 निवेशकों से धोखाधड़ी, 11 महिलाओं सहित 14 पर EOW में मामला दर्ज

गौरतलब है कि भारत ने हांगकांग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सभी एयरपोर्ट्स को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

[dgv_vimeo_video id=”651567424″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews