SC का अल्टीमेटम : 24 घंटे में वायु प्रदूषण रोकने की योजना बताएं केंद्र और दिल्ली सरकार

ओबीसी आरक्षण पंचायत चुनाव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण (air pollution) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) सख्त हो गई है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) और केंद्र सरकार (Central government) को वायु प्रदूषण को लेकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकारों से 24 घंटे के अंदर वायु प्रदूषण रोकने के लिए योजना के साथ पेश होने के लिए कहा है।  इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे सुनवाई करेगी।

वायु प्रदूषण से जुडी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें लगता है कि वायु प्रदुषण के मुद्दे पर कुछ हो ही नहीं रहा। जबकि इसका स्तर लगातार ख़राब होता जा रहा है।  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर दोनों सरकार वायु प्रदूषण को रोकने के लिए योजना के साथ पेश हो।

ये भी पढ़ें – जिम संचालक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि दोनों सरकारें प्रदूषण रोकने  कदम उठाने से चूकती हैं तो फिर कोर्ट को आदेश देना पडेगा।  कोर्ट ने  कहा कि हम उद्योगों और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को लेकर गंभीर हैं आप किसी के कंधे पर बन्दूक रखकर नहीं चला सकते।

ये भी पढ़ें – Rare Coins: MP में मिले 164 दुर्लभ सिक्के, पुरातत्व विभाग की टीम करेगी सिक्कों का विश्लेषण

केंद्र की तरफ से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार की तरफ से चीजें तेज गति से चल रही हैं। और अधिकारी लगातार वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।  सुप्रीम कोर्ट इन मामले की सुनवाई कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे करेगी।

ये भी पढ़ें – किसने सीएम की तस्वीर के आगे गाई आरती,”कष्ट हरो मामा”।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews