पृथ्वीपुर में सनसनीखेज वारदात, 2 लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

पृथ्वीपुर में सनसनीखेज वारदात, 2 लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

पृथ्वीपुर, डेस्क रिपोर्ट पृथ्वीपुर (prithvipur) में इन दिनों उपचुनाव (MP By-election) को लेकर चाक-चौबंद की व्यवस्था है। अधिकारी कर्मचारियों सहित कई नेताओं के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। ऐसे में पृथ्वीपुर के लड़वारी खास से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। इस घटना में खेत की रखवाली कर रहे दो लोगों को धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक 2 लोग खेत में रखवाली कर रहे थे। इस दौरान 40 वर्षीय काशीराम रायकवार और 50 वर्षीय सूरी रैकवार की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है।इधर पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल सहित स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद थे और मामले की जांच में जुटी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”636822872″]

Read More: MP के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, न्यूनतम वेतन घोषित, नई रेट जारी

हालांकि सवाल यह बनता है कि जहां एक तरफ पृथ्वीपुर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। वही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इस बीच पुलिस के नाक के नीचे सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश के अपराधी बेखौफ अपने को पूरा कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews