MSP वृद्धि पर शिवराज ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, बोले- आग लगाना, अराजकता फैलाना कांग्रेस का काम

MSP वृद्धि पर शिवराज ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, बोले- आग लगाना, अराजकता फैलाना कांग्रेस का काम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आग लगाना और अराजकता फैलाना ही कांग्रेस का काम है।  उन्होंने फसलों की MSP बढ़ाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस का काम ही है आग लगाना, अराजकता फैलाना। किसानों से लगातार संवाद हो रहा है। जब किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा डाला गया था तब प्रधानमंत्री ने खुद किसानों से बात की थी। जहाँ तक किसान आंदोलन की बात है कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर खुद बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Indore news : DIG ऑफिस के बाहर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, जानें मामला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के हित में लगातार निर्णय लेने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। MSP में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक ने घेरा नगर निगम मुख्यालय, पूर्व मंत्री जयवर्धन ने सुनाई खरी खरी

ये भी पढ़ें – BY Election : राज्य सभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव का एलान, 4 अक्टूबर को मतदान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews