
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के खिलाफ आयकर विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई के पांच दिन बाद आज एक्टर ने रिएक्शन दिया है । उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर की हैं जिसमें सोनू सूद ने एक शेर लिखा – “सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।” सोनू ने अंग्रेजी में तिरंगे के रंग में एक पोस्ट भी शेयर की जिसके अंत में उन्होंने लिखा – ‘कर’ भला हो भला अंत भले का भला।
दर असल आयकर विभाग की टीम सोनू सूद से जुड़े 28 ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई कर रही है। आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद की एकाउंट बुक सहित बैंक खातों के लेन देन की डिटेल चेक कर रहे हैं। 15 सितम्बर को सोनू सूद के मुंबई स्थित घर से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है । बताया जा रहा है कि लखनऊ के रहने वाले सोनू सूद के लखनऊ के अलावा मुंबई, कानपुर, दिल्ली, जयपुर, नागपुर आदि ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चार दिन पुराने रेट पर, चांदी भी सस्ती, खरीदने का अच्छा मौका
जानकार सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग को सोनू सूद की अकाउंट बुक्स में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। सूत्र बताते हैं कि अब तक आयकर विभाग को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी के सुराग मिले हैं, विभाग के अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। विभाग को अभी छापों के दौरान सोनू सूद के ठिकानों से 1.8 करोड़ रुपये कैश मिले है और 11 बैंक लाकर्स का पता चला है जो जाँच के दायरे में हैं।
ये भी पढ़ें – युवा भाजपा नेता और पूर्व विधायक का इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर
15 सितम्बर को शुरू हुई कार्रवाई के सोनू सूद ने चुप्पी साध ली थी अब पांच दिन बाद सोनू सूद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक अंग्रेजी में पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने बहुत कुछ लिखा है। सोनू सूद ने लिखा – “सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।”
ये भी पढ़ें – कांग्रेस को बड़ा झटका- पूर्व विधायक का उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, दल बदल की अटकलें
सोनू सूद ने आगे लिखा – आपको हमेशा अपनी साइड की स्टोरी बताने की जरुरत नहीं होती, समय बता देगा। मैंने दिल और ताकत से देश के लोगों की सेवा करने की प्रतिज्ञा ली है। मेरे फाउंडेशन का एक एक पैसा किसी की बचाने और जरूरतमंद तक पहुंचने के इन्तजार में हैं। सोनू ने लिखा मैं चार दिनों से किसी गेस्ट अटेंड करने में व्यस्त था अब मैं वापस आ गया हूँ। उन्होंने आखिर में लिखा – ‘कर’ भला हो भला अंत भले का भला।
“सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है” 💕 pic.twitter.com/0HRhnpf0sY— sonu sood (@SonuSood) September 20, 2021
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

