SSC Exam Calendar: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की परीक्षाओं की तारीख, देखें डिटेल

job

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कार्यालयों में होने वाली भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनवरी 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेण्डर जारी किया है। SSC ने अपने अधिकृत ट्विटर पर भी इसकी जानकारी शेयर की है।

SSC Exam Calendar के मुताबिक कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एक्जाम की टियर टू परीक्षा 9 जनवरी 2022 को और कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एक्जाम 2020 की टियर टू परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) 28 और 29 जनवरी 2022 को होगी। जबकि 2 से 10 फरवरी तक सिलेक्शन पोस्ट फेज 9 एक्जाम 2021 की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं और कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल एक्जाम 2020 टियर थ्री की परीक्षा 6 फरवरी 2022 कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें – UPSC Prelims 2021: रविवार को परीक्षा, पढ़ लें ये नियम, वरना हो सकते हैं निलंबित

गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से केंद्र सरकार के 271 विभागों में सिलेक्शन पोस्ट के 3261 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।  इन परीक्षाओं की डिटेल जानकारी SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।

 ये भी पढ़ें – Government Job Alert : इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

https://twitter.com/ssc_official__/status/1445773545477312526

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews