Teachers Recruitment : शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 7500 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू, इन्हें मिलेगा लाभ

teacher NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में जल्द बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (MP Teachers Recruitment) शुरू होगी। दरअसल प्रदेश में 7500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती (primary teachers recruitment) की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके अलावा माध्यमिक और उच्चतर शिक्षकों के पदों पर भी जल्द नियुक्ति देखने को मिल सकती है।

माना जा रहा है कि 15000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती आगामी 1 सालों में मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगी। इसी बीच स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि 274 सीएम रराइज स्कूल में अब तक 2 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्रों के नामांकन किए गए हैं। इन स्कूलों के वातावरण छात्रों के अलावा पलकों को भी आकर्षित कर रहे हैं। हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास और छात्रों के भविष्य के लिए इसे बनाए रखना होगा।

Read More : सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, इन हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, तैयार होगी लिस्ट, योजना में जुड़ेंगे नाम

वही समीक्षा बैठक में जानकारी दी है कि 80000 प्राथमिक और अतिथि शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। शिक्षण प्रशिक्षण नीति और क्षमता संवर्धन के लिए निरंतर गतिविधि संचालित की जा रही है। 7429 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर उन्नयन योजना के क्रियान्वयन की तैयारी भी की जा रही है।

इसके अलावा सीएम राइज स्कूल के संचालन के लिए प्राचार्य और प्राचार्य के प्रशिक्षण के साथ चयनित शिक्षक और स्कूल लीडर्स के प्रभावी प्रशिक्षण तैयार किए जाएंगे। सीएम राइज स्कूल के सौंदर्यीकरण और कक्षाओं को रुचिकर बनाने के लिए प्ले थीम के आधार पर पेंटिंग तैयार की जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि वे स्कूलों के शिक्षक और छात्रों के पालकों को प्रेरित करने के लिए उन्हें पत्र लिखेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews