Transfer 2023 : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। अधिकारी कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

राजस्थान सरकार द्वारा किए गए तबादले के बीच कार्मिक विभाग द्वारा 7 जुलाई देर रात आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करना होगा और इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

इनके हुए तबादले

जिन के तबादले किए गए,

  • उनमें भंवर लाल मेहरडा को रजिस्ट्रार, राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर नियुक्त किया गया है
  • गुंजन सोनी को अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच जयपुर भेजा गया है
  • सुमन पवार को अतिरिक्त आयुक्त व विभागीय जांच जयपुर नियुक्त किया गया है
  • वहीं मीनाक्षी मीणा को उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • चेतन चौहान रजिस्टर राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर को आगामी आदेश तक प्रतीक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”481837″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews