
Transfer Promotion 2023: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आईएएस और एचपीएएस अधिकारियों के बाद अब 11 तहसीलदारों और 4 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। इस संबंध में सोमवार को विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
तहसीलदार ऋषभ शर्मा पांवटा, वेद प्रकाश सुंदरनगर, अनिल कुमार ठियोग, राजेश कुमार नेगी मोरंग, विनोद कुमार हिमाचल अनुसूचित जाति निगम सोेलन, सतेंद्र जीत नौहराधार, संजीव गुप्ता शिमला ग्रामीण, कपिल तोमर सचिवालय स्टैंप सेल, हीरा लाल घेष्टा हिमुडा शिमला, सुमेध शर्मा शिमला शहरी और धर्मपाल करसोग ट्रांसफर किए गए हैं।
इन नायब तहसीलदारों के भी तबादले
इसके अलावा तहसीलदार वीना ठाकुर और कैलाश के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सरकार ने इन सभी तहसीलदारों को तैनाती के नए स्थान पर जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा सोलन, भीष्म सिंह कंवर शिमला ग्रामीण, किशन लाल धुंधन सोलन और फरीद मोहम्मद पांवटा तहसील स्थानांतरित किए हैं।
3 अधीक्षण अभियंता बने मुख्य अभियंता
प्रदेश सरकार ने तीन अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद इनके तैनाती आदेश भी जारी किए गए हैं। इनमें ई. सुरेंद्र पॉल, सुरेश कपूर और नरेंद्र पाल सिंह चौहान शामिल हैं।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

