UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 1 दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की आशंका, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

up weather

UP Weather Alert Today :  उत्तर प्रदेश में 10 मई तक मौसम खुशनुमा रहेगा और फिर धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा। आज शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 रहने के आसार हैं। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 7 और 8 मई को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वही 7 मई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।रविवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में छुटपुट बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में फिर अमूलचूल परिवर्तन हो सकता है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  7 और 8 मई को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आज मौसम सामान्य रहेगा। नए सिस्टम के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में 8 मई तक बारिश-आंधी जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में ओले गिरने और अधिकतर इलाकों में 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार है। 10 मई तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। वही 15 मई के बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने और लू के असर बढ़ने की संभावना है।

सोमवार से मौसम में आएगा बदलाव

यूपी मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को एक वेस्टर्स डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा,जिससे पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना है, ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ ही रहेगा। वहीं 8 मई और 9 मई को भी प्रदेश में कहीं पर भी न कोई बारिश और न ही कोई चेतावनी जारी की गई है। सोमवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने लगेगा। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद कोई ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं हैं।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग के अनुसार बरेली में आज मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और हल्की धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। हवा 8 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लखनऊ में हल्की धूप है। कानपुर में भी कभी धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। 06 और 07 मई को गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। नोएडा में शनिवार को फिर बारिश के आसार हैं। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

चक्रवात का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग की मानें तो साल 2023 का यह पहला चक्रवात तूफान मोचा है जो 8 मई तक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो सकता है। 10 से 11 मई के दौरान इसका रुख बदलेगा इसमें और तीव्रता आने की सम्भावना है। इसका असर पश्चिमी बंगाल और ओडिशा की तरफ भी हो सकता है। चक्रवाती हवा के मिलने से इसका असर उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा के तौर पर देखने को मिल सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews