UP Weather : नए सिस्टम से 24 घंटे में बदलेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, 5 सितंबर से होगी अच्छी वर्षा, आज 2 दर्जन जिलों में बारिश-बिजली के आसार

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में आज सोमवार से बदलाव आने की उम्मीद है, हालांकि 4 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार है।सोमवार-मंगलवार से अगले 3 दिन तक 2-3 डिसे तापमान में गिरावट हो सकती है वहीं अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

आज इन 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और बलिया जिले में बारिश होने का अनुमान है। प्रयागराज, संत रविदासनगर, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर और आजमगढ़ में भी बरसात हो सकती है। इसके अलावा मऊ, देवरिया, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर और बाराबंकी में हल्की  बारिश होने की उम्मीद  है। वही अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलो में भी गरज चमक से साथ बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत राजधानी के आसपास तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी और बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। फिर मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच स‍ितंबर से प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में हल्की से मध्यम होगी। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जो 24 घंटे में पूर्वी तटों से प्रवेश करते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और मध्य के हिस्सों में बारिश लेकर आ सकता है। इसके असर से सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वही मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  1.  5 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
  2. 6 सितंबर को पूर्वी यूपी में बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में ही बारिश और पूर्वी यूपी में बिजली गिरने की संभावना है।
  3. 7 और 8 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews