UP Weather: तेज हवाओं का असर, मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट, फिर लौटेगी ठंड, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, तापमान में भी बार बार परिवर्तन हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम होते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और सर्दी का अहसास होने लगेगा। सोमवार से तापमान में कमी की संभावना जताई गई है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी, इससे अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश तापमान में गिरावट आ सकती है एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाएं एक बार फिर दिशा बदल देंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि होगी। फरवरी और मार्च महीने के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

यूपी के इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, वारणसी और कानपुर में 11, 12 और 13 फरवरी को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की भी संभावना है। 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है। लखनऊ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। फरवरी के अंत में मौसम में बदलाव आएगा और मार्च की शुरुआत में तापमान ज्यादा बढ़ जाएगा। मार्च के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है

जानिए यूपी के जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 फरवरी तक रहेगा। राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. प्रयागराज में तेज हवाएं थोड़ी सर्दी बढ़ा सकती हैं। गोरखपुर और आगरा में भी दिन के तेज हवाएं चलने का अनुमान है लेकिन बस्ती और आयोध्या में मौसम साफ रहेगा। आगरा में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और बरेली में तापमान 14 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और तेज हवाएं चल सकती हैं। वही अलीगढ़ में भी तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।लखनऊ मे 12 और 13 फरवरी और गाजियाबाद में 12 से 15 फरवरी तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews