
UP Weather Alert Today : मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते अब राज्य में 6 अगस्त तक बारिश के संकेत है। आज 1 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्य से भारी बारिश का अनुमान है। आज मंगलवार को मौसम विभाग ने 13 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही 19 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वर्तमान में निम्न दबाव क्षेत्र अब उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 9.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जिससे बारिश हो रही है।
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 1 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है।पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में आज मंगलवार तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है, कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है
इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार
- आज फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, संतकबीरनगर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में भारी बारिश के आसार हैं।
- इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
- आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और सोनभद्र में तेज आंधी तूफान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, रायबरेली और आसपास इलाकों में बदल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

