
UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज 16 अगस्त से मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जा सकती है। एक दर्जन जिलों में बारिश के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। वही बिजली चमकने के साथ बादलों की आवाजाहीभी जारी रहने का अनुमान है, दिन में बारिश न होने की वजह से दिन का तापमान भी चढ़ सकता है। फिलहाल 20 अगस्त तक पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
रविवार तक बारिश के आसार
यूपी मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से लेकर रविवार तक पूरा सप्ताह लखनऊ समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में छिटपुट बारिश होती रहेगी।आज उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने के कारण जिसके कारण पूर्वी और केंद्रीय भारत में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहा है, इससे हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, कुछ जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल समेत केंद्रीय क्षेत्र में भी बारिश होने के आसार है।
22 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक मौसम के यूही बने रहने की संभावना जताई है। 22 अगस्त के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक गुरुवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश होती रहेगी।वही प्रदेश के कुछ जिलों में 17 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। 17 अगस्त से वाराणसी में मौसम करवट ले सकती है,उम्मीद है कि 17 अगस्त को वाराणसी में बारिश की बौछार से मौसम सुहाना होगा ।
आज इन जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी
- 16 अगस्त को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा और फिरोजाबाद में इस दिन बिजली गिर सकती है।
- इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर व उसके आसपास इलाकों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है।
- अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर, कानपुर देहात, झांसी, आगरा, मथुरा, चंदौली, वाराणसी, मुर्जापुर, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है।
- लखनऊ, महाराजगंज, बागपत, इटावा, जालौन, बुलंदशहर, बिजनौर और गोरखपुर में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

