
UP Weather Alert Today : यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव के चलते 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावा है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। आज 23 अगस्त को 42 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, संभल, आगरा, हाथरस, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बांदा, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- शामली, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास
- बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
- हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कानपुर देहात, कानपुर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पूरे हफ्ते जारी रहेगा बारिश का दौर
- 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश । इस दौरान भी दोनों हिस्सों में एक दो जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।
- 25, 26 और 27 अगस्त को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
आगामी तीन दिनों तक लखनऊ और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश के आसार ।प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड से सटे कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।22 से 24 अगस्त को बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर के आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और जालौन के आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 24 अगस्त को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगह बारिश, पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश और पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश होने का अलर्ट जारी है। पश्चिमी यूपी में एक दो जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
- 25, 26, 27 और 28 अगस्त को बारिश में कमी आ जायेगी। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

