UP Weather : सितंबर में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ते ही मूसलाधार बारिश का दौर थम गया है, ऐसे में अब 3 सितंबर तक मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है, हालांकि, पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश पूरी तरह से थम जाएगी। प्रदेश में आज मंंगलवार 29 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश और बौछार पड़ने की संभावना है। वही पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क, पूर्वी यूपी बूंदाबांदी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार को एक या दो स्थानों पर बौछारें पड़ सकती है, अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, वही 30 अगस्त से 3 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में बूदांबादी के आसार

यूपी मौसम विभाग ने रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर महाराजगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में एक या दो जगह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान कही भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना नहीं है।

पूरे हफ्ते का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है। 31 अगस्त को भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अगले महीने की 1, 2 और 3 तारीख को सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में आगामी सप्ताह भर पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews