
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हल्की तापमान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन सुबह और रात में कई इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड के तेवर और सख्त हो सकते है। आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा, कई जगहों पर घना कोहरा होने और बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और पारा नीचे आएगा।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बादलों की आवाजाही, कोहरे का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बन रही है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है,हालांकि बारिश होने की संभावना कम है। अगले दो तीन दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम यूही मिला जुला बना रहेगा।इधर, अचानक ठंड के बढ़ने से स्कूलों का समय बदल दिया गया है, वही 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है।
पूरे हफ्ते का हाल
- यूपी मौसम विभाग की मानें तो 23 से 28 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24, 25 और 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार है। इस दौरान सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर व आसपास के इलाक़ों में घना कोहरा छाया रहेगा ।
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 23 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और 24 दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिलेगा ।इससे न्यूनतम तापमान में औसतन 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 सितंबर को मौसम संभवत शुष्क ही रहेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

