UP Weather : छाएंगे बादल, आज 25 जिलों में बारिश-तेज हवा के आसार, इन शहरों में बढ़ेगा तापमान, 23 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम

CG Weather

UP Weather Update Today : 23 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। लखनऊ समेत कई जिलों में आज शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार हैं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। यूपी मौसम विभाग ने आज 21 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर संभावित आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में दिन के समय बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

23 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल-बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भी प्रदेश के 25 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वही 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। 23 अप्रैल तक आगरा में दिन में तापमान 39 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।कानपुर में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रह सकते हैं। 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पश्चिमी जिलों में पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, आगरा और लखनऊ में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

तापमान में परिवर्तन

यूपी मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में शुक्रवार को 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। झांसी सबसे गर्म जिला रहने वाला है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। प्रयागराज का अभी अधिकतम तापमान रहेगा जबकि आगरा कानपुर और वाराणसी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।22 अप्रैल तक मौसम इसी तरह रहने का पूर्वानुमान है, राजधानी लखनऊ में आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। अगले तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews