UP Weather : रविवार से फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बादलों की आवाजाही, 30 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 से 17 अक्‍टूबर के बीच प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना है, इस दौरान बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है। आज शनिवार को लगभग सभी जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा, इस दौरान कहीं कहीं बादल छा सकते है। 18 और 19 अक्टूबर को प्रदेश में कही भी बारिश होने की संभावना नहीं है। वही 20 अक्टूबर के बाद से  तापमान में तेजी से गिरावट आना शुरू हो जाएगी और ठंड का असर भी देखने को मिलेगी।

अगले 3 दिनों तक बारिश-बिजली के आसार

यूपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार 15 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने चमकने की संँभावना है। 16 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी में भी बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। एक दो स्थान पर बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वही 17 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है लेकिन 18 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास होने लगेगा।

18 अक्टूबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में कुछ स्थानों पर बारिश और बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। 15 से 16 अक्टूबर को बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, शामली और उसके आसपास में बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वही सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी के बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।18 अक्टूबर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम संभव शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है।

15 से 17 अक्टूबर के बीच इन जिलों में बारिश

  • 15-16 अक्तूबर तक बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और आसपास बिजली गिरने और बारिश हो सकती है।
  • रविवार को मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में कुछ स्थानों पर बारिश और बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • 17 अक्तूबर तक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फरूखाबाद, , फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शहजहांपुर, शामली, सीतापुर और आसपास।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews