UPSC Prelims Result 2021: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित, यहाँ देखे रिजल्ट

UPSC Prelims Result 2021: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित, यहाँ देखे रिजल्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को 10 अक्टूबर को हुई सिविल सेवा (prelims) परीक्षा, 2021 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए वेबसाइट (website) https://upsc.gov.in/ पर जा सकते हैं।

UPSC ने एक बयान में कहा परीक्षा के नियमों के अनुसार, सभी सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा। इसमें कहा गया है कि डीएएफ-I को भरने और इसे जमा करने की तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर की जाएगी।

Read More: MPPSC : उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका, स्थगित हुई परीक्षा, जल्द होगी नई तिथि की घोषणा

बता दें कि आयोग हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के चयन के लिए तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

UPSC ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में अपने परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार उपरोक्त परीक्षा के अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण सभी कार्य दिवसों में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक के बीच प्राप्त कर सकते हैं। UPSC प्रीलिम्स 2021 इस भर्ती प्रक्रिया का पहला दौर है। प्रीलिम्स और मेन्स राउंड दोनों को क्लियर करने वाले उम्मीदवार फिर इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे।

Result देखने के लिए यहाँ करें क्लिक

https://static-nic.akamaized.net/civilservices/WR-CSP-21-291021-engl.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews