26 अप्रैल से चलेगी एक और Vande Bharat Express ट्रेन, ऐसे रहेगा शेड्यूल-रूट, इन जिलों को लाभ, जानें किराया

Vande Bharat train

Vande Bharat Express Train : देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलाई जाएगी। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से मंगलवार को रवाना की जाएगी और 11 जिलो तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, थ्रिसर, पालक्कड, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड को कवर करेगी। ये ट्रेन 5 घंटे में 11 जिलो को कवर करेगी। इसकी कमर्शियल सर्विस 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

जानिए शेड्यूल-रूट और किराया

  1. कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 26 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। यह रात 10.35 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।वापसी में ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर दोपहर 1.25 तक कासरगोड पहुंचेगी।
  2. यह 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन होगी।यह ट्रेन 110 किमी से लेकर 130 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलती है।
  3. कासरगोड-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20633) की पहली ट्रेन कासरगोड से 26 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे
    रवाना होगी। यह रात 0.35 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-
    कासरगोड (20634) 28 अप्रैल से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर दोपहर 4.25
    बजे कासरगोड पहुंचेगी।
  4. 46-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन संख्या 20633 कासरगोड से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी, और कन्नूर में दोपहर 3.28 बजे, कोझिकोड (शाम 4.28 बजे), शोरानूर जंक्शन (शाम 5.28 बजे), त्रिशूर (शाम 6.03 बजे) पहुंचेगी। इसके बाद एर्नाकुलम टाउन (शाम 7.05 बजे), कोट्टायम (रात 8 बजे), कोललम (रात 9.8 बजे) और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (रात 40.35 बजे) पहुंचेगी।
  5. तिरुवनंतपुरम कासरगोड़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन किराया चेयरकार के लिए 1590 रुपये है, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2880 रुपये है।दोनों के बीच की दूरी 586 किलोमीटर है।तिरुवनंतपुरम और कोल्लम का किराया 435 रुपये चेयरकार के लिए 820 रुपये एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए होगा।
  6. यह ट्रेन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी।यह राज्य के 11 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, त्रिसूर, पलक्कड, पठनमथिट्टा, मल्लापुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड से होकर गुजरेगी।
  7. यह ट्रेन 510 किमी की यात्रा सात घंटे में पूरी करेगी। केरल में ट्रैक की स्थिति को देखते हुए इसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे रहेगी। वैसे यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  8. इस ट्रेन का स्टॉपेज कोलम, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, तिरूर और कोझिकोड में होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews