Hindi News

MP Weather Alert: मप्र के13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां बिजली गिरने के भी आसार

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश-प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने के साथ मध्य प्रदेश (MP Weather Changes)  में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है।  पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ कहीं तेज तो कही बौछारें देखने को मिली है। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने  अगले 3-4 दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। आज रविवार को सभी संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) चमकने/गिरने की संभावना जताई है। वही 13 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में झमाझम के आसार, इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, आज  रविवार 11 जुलाई 2021 को सभी संभागों इंदौर, रीवा, उज्जैन,  शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद,  भोपाल, सागर,  ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछार पड़ने की संभावना हैं। वही विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ उज्जैन और  देवास में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा  इंदौर, उज्जैन,  चंबल, होशंगाबाद,  भोपाल,  ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा, सतना, सीधी और सागर जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

यह भी पढ़े.. MP School: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों को दी एक और बड़ी राहत

मौसम विभाग (Weather Foarecast)के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है।इसमें उत्तरपश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ और ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। वही पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ विदर्भ से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा आज रविवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बनने जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार है।वही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी भी आ रही है और निमाड़ में 13 से 16 जुलाई के बीच तेज बारिश होने का अनुमान है।

यहां देखें पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

Rainfall dt 11.07.2021
(Past 24 hours)
Bhopal 35.5
Dhar 10.6
Ratlam 10.0
Betul 10.4
Shajapur 7.0
Chhindwara 4.0
Mandla 2.0
Hoshangabad 1.6
Pachmarhi 1.0
Damoh 1.0
Indore 9.1
Malanjkhand 0.7
Raisen 0.2
Guna trace
Ujjain trace
Jabalpur trace
Datia trace
Bhopal city 4.0mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews