Hindi News

MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 12 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 12 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक के बाद एक सिस्टम के एक्टिव होते ही मानसून (Monsoon 2021) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और मध्य प्रदेश (MP Weather Changes) में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है।  पिछले 24 घंटों में भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश देखने को मिली है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार को सभी संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) चमकने/गिरने के आसार है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े..MP Weather Alert: मप्र के13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां बिजली गिरने के भी आसार

मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, आज सोमवार 12 जुलाई 2021 को सभी संभागों इंदौर, रीवा, उज्जैन,  शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद,  भोपाल, सागर,  ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना हैं। वही सागर, उज्जैन  होशंगाबाद,  भोपाल,  ग्वालियर-चंबल संभाग जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 16 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही निमाड़ में 13 से 16 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है।अगले दो से तीन दिन तक इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व होशंगाबाद संभाग में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (Weather Foarecast)के मुताबिक, रविवार 11 जुलाई 2021 को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।इसके अलावा मानसून ट्रफ राजस्थान से मप्र के मध्य से दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बना हुआ है।वही उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और राजस्थान के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के साथ पूर्व-पश्चिम ट्रफ विदर्भ तक बना हुआ है। इन पांच वेदर सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े..MPPEB : इंतजार खत्म…12 जुलाई से शुरु होगा जेल प्रहरी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट

आपको बता दे कि बीते चौबीस घंटों में होशंगाबाद में 5.2, पचमढ़ी में 12, बैतूल में 4.6, सतना में 0.6, रीवा में 7.4, ग्‍वालियर में 3.5, इंदौर में 12.8, खंडवा में 24, गुना में 43, रतलाम में 25, उज्‍जैन में 14.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।वही मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर में बाप-बेटों की मौत हुई है। रीवा में मंदिर परिसर में बिजली गिरने से 1 ने दम तोड़ दिया। वही होशंगाबाद-बैतूल में एक-एक की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से प्रदेशभर में 13 लोग झुलसे हैं।

यहां देखें पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

Rainfall dt 12.07.2021
(Past 24 hours)
Bhopal city 13.1
Bhopal 4.2
Hoshangabad 5.2
Pachmarhi 12.0
Betul 4.6
Satna 0.6
Rewa 7.4
Gwalior 3.5
Indore 12.8
Khandwa 24.0
Dhar 8.8
Sheopukalan 2.0
Umaria 4.2
Guna 43.0
Ratlam 25.0
Ujjain 14.6
Seoni 12.4
Shajapur 4.8
Datia 2.0

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1414616166367039492

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews