Weather Update Today : मासनून का असर, 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, UP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

Weather, cg Weather

Weather Update Today/IMD Alert Today : मानसून की सक्रियता और एक साथ कई वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के चलते देशभर के कई राज्यों में 14 सितंबर तक वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज 11 सितंबर को यूपी, एमपी , उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर समेत एक दर्जन से ज्यादा राज्यों मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। IMD के मुताबिक, 12-13 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश के प्रबल संकेत है।

जानिए आज किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

  • IMD के अनुसार आज सोमवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है.
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 11 सितंबर को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह भारी बारिश तो ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 12 सितंबर से हल्की बारिश से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी । दिल्ली में दिनभर काले बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश कई इलाकों में होने की संभावना है।
  • यूपी के 35 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है, बारिश का यह दौर 15 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान है। लखनऊ के डीएम ने आज 11 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी कर दी है। मुरादाबाद में भी भारी बारिश के चलते 11 सितंबर को जिलाधिकारी ने जनपद की सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश दिए हैं।
  • केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश तो तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 14 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है, वहीं मध्य प्रदेश में 20 तो छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।उत्तराखंड में अगले चार दिन तक हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews