Hindi News

26 फरवरी से गुजरात बोर्ड परीक्षा शुरू, GSHSEB ने बनाया एक्शन प्लान, अहम नोटिस जारी

Published:
गुजरात बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होंगे। इसके सुचारु संचालन के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा का सख्त इंतजाम किया जाएगा। प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। 
26 फरवरी से गुजरात बोर्ड परीक्षा शुरू, GSHSEB ने बनाया एक्शन प्लान, अहम नोटिस जारी

गुजरात बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होने वाली है। जिसका समापन 18 मार्च 2026 को होगा। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।  इसके लिए एक एक्शन प्लान बनाया गया है। जिसका उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों, अभिभावकों और आम जनता को आगामी परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी पहुंचाना है। ताकि वे परीक्षा के सुचारु संचालन में जरूरी सहयोग दे सकें।

छात्रों की समस्या के तुरंत समाधान के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर काउंसलिंग एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ताकि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो सके। परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी बोर्ड ऑफि, गांधीनगर में 24 घंटे का स्टेट कंट्रोल रूम चालू रहेगा। यह राज्य के सभी जिलों से सीधे संपर्क करेगा और को-ऑर्डिनेट करेगा। स्टूडेंट्स और अभिभावकों को जरूरी गाइडेंस के लिए बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर मिलेगा। साथ ही मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे छात्रों और विभागों के लिए हेल्पलाइन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे संबंधित विज्ञापन अखबारों में जारी किया जाएगा।

सख्त सुरक्षा में होगी बोर्ड परीक्षा 

  • परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले जिला शिक्षा कार्यकारी के ऑफिस में जिला कंट्रोल रूम शुरू होगा। सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक यह काम करेगा। साथ ही छात्रों, स्कूल और अभिभावकों को गाइडेंस दी जाएगी।
  • इसके अलावा जिला लेवल पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जिला एग्जामिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा। वेन्यू मैनेजर के साथ मीटिंग की जाएगी। परीक्षा को सफल बनाने के लिए जरूर निर्देश भी दिए जाएंगे।
  • परीक्षा के आयोजन में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
  • पुलिस निगरानी की व्यवस्था भी होगी।
  • पहले दिन जब छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे, तो उनका स्वागत फुल, चीनी या गुड इत्यादि से किया जाएगा।
  • परीक्षार्थियों को साफ और ठंडा पानी मिले, यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी बोर्ड द्वारा दिया गया है।
  • एग्जाम शुरू होने से लेकर खत्म होने तक परीक्षा स्थल का सीसीटीवी कैमरा लगातार चालू रहेगा और उसकी रिकॉर्डिंग ठीक से हो, यह सुनिश्चित करना अनिवार्य रहेगा।
  • एग्जाम हॉल के एंट्रेंस के पास रिपीटर रिपेंटेंस बॉक्स रखा जाएगा।

स्टूडेंट्स जान लें ये बातें 

  • परीक्षार्थी संभव हो सके तो परीक्षा स्थल पर बूट या मौजे न पहनें। यदि कोई परीक्षार्थी इन्हें पहन कर आता है, तो उसे परीक्षा हॉल से बाहर निकाल कर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • कक्षा दसवीं के स्टूडेंट्स के लिए किसी प्रकार का कैलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध होगा।
  • कक्षा 12वीं के स्टूडेंट साधारण कैलकुलेटर लेकर जा सकते हैं। किसी भी हालत में साइंटिफिक कैलकुलेटर के साथ एग्जाम हॉल  में प्रवेश नहीं कर सकते।
  • परीक्षा के पहले दिन प्रत्येक परीक्षार्थी को आधा घंटा पहले परीक्षा स्थल पर प्रवेश करना होगा।
  • उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ एंट्री नहीं दी जाएगी।

कितने छात्र हो सकते हैं शामिल?

दसवीं की परीक्षा 1006 केंद्रों और 12वीं की परीक्षा कुल 695 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दसवीं मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 9,07, 175 है। इसमें 7,05,994 रेगुलर स्टूडेंट और 19,825 प्राइवेट स्टूडेंट्स हैं। कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम के लिए कुल 5,01, 286 छात्रों ने पंजीकरण किया है। रेगुलर स्टूडेंट की संख्या 4,37,279 है। वहीं प्राइवेट कैंडीडेट्स की संख्या 35,174, रिपिटर्स की 15, 813 और प्राइवेट रिपिटर्स की 7,873 है। साइंस स्ट्रीम के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या 1,19,263 है।

यहाँ देखें गुजरात बोर्ड परीक्षा एक्शन प्लान नोटिस
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !