PM मोदी का गुजरात दौरा आज, सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, जनता को मिलेगी 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर है। यहां वह सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वह प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। यहां वो जनता को सेमीकंडक्टर प्लांट की सौगात देने वाले हैं। आज वो इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसे गुजरात के साणंद में बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी 20000 करोड रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं।

जिस सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया जाने वाला है, यह उन्नत इंटेलिजेंट पावर माड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेगा। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में उठाया गया भारत का यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूती से दिखाई देगी।

कैसा है पीएम मोदी का प्लान

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ कार्यालय की औषधि की जानकारी के मुताबिक 12:34 पर अहमदाबाद के साणंद स्थित कैंस सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। यह सेमीकंडक्टर बनाने के क्षेत्र में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह स्वीकृत की गई परियोजनाओं में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाला दूसरा संयंत्र होने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews