सिंध नदी पर पुलिस और राजस्व अमले ने मारा छापा, भागे रेत माफिया

सिंध नदी पर पुलिस और राजस्व अमले ने मारा छापा, भागे रेत माफिया

गुना। आरोन क्षेत्र में सिंध नदी पर रेत माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस और राजस्व अमले की टीम ने मंगलवार को छापा मारा, जहां से दो पनडुब्बी, 4 ट्रेक्टर और जेसीबी बरामद की है, मगर वहां छापा मारने गई टीम को चकमा देकर रेत माफिया भाग निकले।

प्रभारी जिला खनिज अधिकारी बीके माथुर के अनुसार कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के पास लगातार इस आशय की शिकायतें पहुंच रही थीं कि आरोन में सिंध नदी पर रेत माफिया सक्रिय होकर पनडुब्बी के जरिए रेत निकाल कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। कलेक्टर ने इस सूचना के बाद वहां के एसडीएम को इस संबंध में कार्रवाई कराने के निर्देश दिए थे। आरोन थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिंध नदी के पास छापा मारा, जहां इस टीम को देखकर रेत माफिया तो भाग निकले, इसी बीच वहां दो पनडुब्बी और चार ट्रेक्टर और एक जेसीबी पकड़ी। इस टीम ने पनडुब्बी मेें आग लगा दी और उसे तहस-नहस कर दिया। जेसीबी और ट्रेक्टर को थाने ले आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंध नदी पर प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में रेत का अवैध कारोबार होता है। इसके साथ ही यहां से मिट्टी का भी अवैध उत्खनन किया जाता है। बगैर रायल्टी के निकलने वाले इन वाहनों पर पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने भी आरोन में इन रेत माफियाओं की धरपकड़ में सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews