स्टॉफ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

स्टॉफ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव,  कैबिनेट मंत्री ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

गुना।गोविन्द जोगी।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के पीए के बाद प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के स्टॉफ के 4 लोग कोरोना की चपेट में आ गए है। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीट कर दी है।इसके बाद मंत्री ने भी सावधानी के तौर पर खुद को होम क्वारंटाईन कर लिया है , हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही उन्होंने स्टॉफ के संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि विनम्र निवेदन साथियों ,मेरे स्टाफ में 4 कर्मचारियों की #कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मेरी स्वयं की रिपोर्ट नेगेटिव आई है परंतु चिकित्सकों की सलाह पर मैं अगले 5 दिन होम क्वारंटाईन रहूंगा ।अतःआपसे अनुरोध है कि 5 दिनों में आप सभी को कोई समस्या हो तो कृपया मुझे फोन।अथवा व्हाट्सएप से माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।साथ ही जो लोग भी मेरे या मेरे स्टाफ के लोगों के संपर्क में आये तो वो सुरक्षा की दृष्टि से अपना कोविड-19 टेस्ट करवालें और अपने आप को होम क्वारनटाईन करलें।

इससे पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पीए और उनका दो साल का बेटा कोरोना पॉजिटिव आए थे।फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती है और अपना इलाज करवा रहे है।

https://twitter.com/Iamsisodia1/status/1287637235844538368

https://twitter.com/Iamsisodia1/status/1287637237685817344

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews