गुना प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उद्यानिकी विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण

गुना प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, उद्यानिकी विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण

गुना,संदीप दीक्षित। गुना में जिला प्रशासन (guna administration) ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। उद्यानिकी विभाग नर्सरी के लिए आरक्षित जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया गया था इस जमीन की कीमत लगभग 01 करोड़ 33 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़े…जबलपुर : शिल्पा झारिया हत्या का आरोपी अभी भी फरार, मृतिका के सोशल मीडिया अकाउंट से कर रहा पोस्ट वायरल

बता दें कि ग्राम सुजालगढ़ में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 4/72/1 रकवा 4.879 हेक्टेयर में से भूमि नौइयत चारागाह जो कि उद्यानिकी विभाग नर्सरी के लिए आरक्षित है उस पर संतोष पुत्र छोटेलाल जाति केवट निवासी कड़ैया एवं गोविंद पुत्र संतोष जाति केवट निवासी कडैया का अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया। जिस पर आज राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में कार्रवाई की गई। साथ ही उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग शासकीय पौधशाला सुजानगढ़ को मौके पर ही कब्जा सौंपकर बोर्ड लगवाया गया।

यह भी पढ़े…Upcoming IPO: खत्म हुआ इंतजार, कल खुलने जा रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

इस कार्रवाई के दौरान राघोगढ़ तहसीलदार संतोष धाकड़, नायब तहसीलदार डॉ.उदय सिंह ,पटवारी ग्राम सतीश बुनकर ,पटवारी राघोगढ़ राधेश्याम ओझा, पटवारी मयंक मिश्रा एवं वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी कमल किशोर वर्मा कृषि विभाग से राजेंद्र कुमार गर्ग एवं थाना राघोगढ़ से एस आई राजेश यादव, पुलिस आरक्षक विनायक घई,नितेश खोड़े और कोटवारों की उपस्थिति में मौके से अतिक्रमण हटाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews