Upcoming IPO: खत्म हुआ इंतजार, कल खुलने जा रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: खत्म हुआ इंतजार, कल खुलने जा रहा इस कंपनी का आईपीओ, पैसा कमाने का सुनहरा मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस सप्ताह कई कंपनियों ने अपने आईपीओ (IPO) की पेशकश की है। कल सोमवार को रियल स्टेट कंपनी अपना आईपीओ खुलने जा रही है। 14 नवंबर को रुस्तमजी ग्रुप (Rustomjee Group) की कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स (Keystone Realtors) अपना पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खोलने जा रही है। बता दें की आईपीओ सिर्फ दो दिनों के लिए खुल रहा है, 16 नॉवम्बर को इसे बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की यह नई स्कीम बना सकती है आपको मालामाल, करें मात्र 100 रुपये का निवेश, होगी मोटी कमाई

रिपोर्ट की माने तो कंपनी 635 करोड़ रुपये कलेक्ट करने का टारगेट रखती है। इस आईपीओ के खुलते ही 560 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रोमोटर्स करीब 75 करोड़ रुपये तक का ओएफएस ला सकते हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 514-541 रुपये तक निर्धारित किया गया है। बता दें की कीस्टोन रियल्टर्स रियल स्टेट डेवलपर्स में एक है, यह भांडुप, खार, बांद्रा, ठाण और विराट में भी यह कंपनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें… IMD Alert : 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 16 नवंबर को बनेगा निम्न दबाव, 7 राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत में तापमान में गिरावट

इससे पहले भी एंकर निवेशकों से कंपनी 190 करोड़ रुपये कलेक्ट कर चुकी है। कंपनी के पास मुंबई के इलाके में 32 पूर्ण परियोजनाएं, 12 निर्माणाधीन प्रोजेक्ट और 19 आने वाले प्रोजेक्ट हैं। कंपनी की बात करें तो Keystone Realtors 1995 में स्थापित हुई 2 करोड़ से अधिक वर्ग फुट की हाई क्वालिटी और किफायती घरों, प्रीमियम एस्टेट्स, कॉर्पोरेट पार्कों, स्कूलों समेत अन्य रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाला कंपनी है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। योजना में निवेश करने से विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews