Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की यह नई स्कीम बना सकती है आपको मालामाल, करें मात्र 100 रुपये का निवेश, होगी मोटी कमाई

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की यह नई स्कीम बना सकती है आपको मालामाल, करें मात्र 100 रुपये का निवेश, होगी मोटी कमाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। म्यूचुअल फंड अपने पैसों को इन्वेस्ट करना का बेहतरीन तरीका है। कई ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund) है, जो बहुत अच्छा रिटर्न देते हैं। साथ ही कमाई का मौका भी देते हैं। म्यूचुअल फंड हाउस HDFC ने अपनी नई  स्कीम लेकर आ चुका है, यह इक्विटी सेंगमेंट में सेक्टोरल केटेगरी योजनाओं में से एक है। इस स्कीम का असल उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्यूरिटीजी में इन्वेस्टमेंट के जरिए लंबे समय के लिए धन बनाना है।

यह भी पढ़ें… IAS Transfer 2022 : आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

यह HDFC की ओपन-एंडेड प्रकार की स्कीम है, जिसमें निवेशक अपनी मर्जी से पैसा निकाल सकते हैं। यह खास NFO 11 नवंबर से खुल चुका है, निवेशक इस स्कीम के लिए सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं। 25 नवंबर तक इस स्कीम का सब्स्क्रिप्शन लेने का आखिरी दिन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम में निवेश 100 रुपये न्यूनतम का निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Mandi Bhav: इंदौर में आज सोयाबीन के दाम में गिरावट, देखें 13 नवंबर 2022 का मंडी भाव

HDFC बिजनेस साइकल फंड एक इक्विटी स्कीम है, जिसमें अलॉटमेंट की गई तारीख के साल के अंदर स्कीम में रिडीम्शन या पैसा बाहर निकालने पर 1 फीसदी एग्जिट लोड का भुगतान करना होता है। म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक यह स्कीम उन निवेशकों के लिए परफेक्ट है, लॉंग टर्म कैपिटल इनकम की चाह रखते हैं। इस स्कीम में निवेश इक्विटी और इससे जुड़े अन्य इंस्ट्रूमेंट के जरिए ही किया जाता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। योजना में निवेश करने से विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews