बीजेपी सांसद ने कहा ‘कांग्रेस की आदत है हो हल्ला करना,’ पीएम मोदी और सीएम शिवराज की तारीफ

बीजेपी सांसद ने कहा ‘कांग्रेस की आदत है हो हल्ला करना,’ पीएम मोदी और सीएम शिवराज की तारीफ

Guna News : करीब एक सप्ताह पहले एक सामाजिक कार्यक्रम में अपने वक्तव्य से अचानक चर्चाओं में आए गुना सांसद डॉ. केपी यादव ने शुक्रवार को पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शिरकत की है। इस दौरान डॉ. केपी यादव बदले-बदले नजर आए।

उम्मीद थी कि एक बार फिर सांसद माइक थामेंगे तो उनके निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया या उनके समर्थक मंत्री हो सकते हैं। हालांकि सांसद डॉ. केपी यादव ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ लाए प्रस्ताव को हो-हल्ला करने की प्रवृत्ति बताया।

[dgv_vimeo_video id=”804294285″]

सांसद ने योजनाओं की जमकर तारीफ की

सांसद के मुताबिक दिल्ली में भी कांग्रेस ऐसा ही करती है। उनके कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों की कम संख्या को लेकर सांसद ने किसी तरह के भय का वातावरण होने से इंकार किया है। इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर तारीफ की।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”804294902″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews