Guna News: बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर हुई ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़े हो सकते हैं तार

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Guna News : मध्य प्रदेश के गुना में बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर करीब आधा सैकड़ा लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जैसे-जैसे धोखाधड़ी के केस में पुलिस जांच आगे बढ़ रहा है, पता चला रहा है कि ठगी का यह बैंक प्रदेश और देश के अन्य जिलों में भी सक्रिय है।

एकाउंट में हुए कई लेन-देन

आशंका जताई जा रही है कि इन बैंक खातों का दुरुपयोग ऑनलाइन ठगी के लिए किया जा रहा था क्योंकि एकाउंट में कई लेन-देन हुए हैं, जिनके बारे में खाताधारक नहीं जानते। फिलहाल, भोपाल क्राइम ब्रांच और अन्य राज्यों की पुलिस ने कई बैंक खाते होल्ड करवाए हैं, जिनमें गुना जिले के करीब 50 एकाउंट बताए जा रहे हैं।

लोन दिलाने का दिया झांसा

दरअसल, धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब चांचौड़ा क्षेत्र के सागर सिंह गुर्जर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ललित मीना और सोनू ने उनका एकाउंट एक निजी बैंक में खुलवाकर 3 लाख रुपए का लोन दिलाने की बात कही। आरोपियों ने 6-6 हजार रुपए लेकर बैंक खाता खुलवाया लेकिन एकाउंट से एक खास मोबाइल नम्बर लिंक कराने की हिदायत दी। कहा गया था अगर यह मोबाइल नम्बर लिंक कराएंगे तो लोन जल्दी मिल जाएगी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद खाताधारकों के पैसे एकाउंट से निकलने लगे।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews