आज सीएम गुना जिले को देंगे सौगात, 1189 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन व लोकार्पण, मिलेगें रोजगार के अवसर

औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आज गुना जिले में 1189 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण का करेंगे। इससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा ।
CM Mohan Yadav

MP Jal Ganga Samvardhan Abhiyan

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 10 मई 2026 को मध्य प्रदेश के गुना जिले को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को 1189 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री 1059 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। साथ ही लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

प्रस्तावित परियोजना से न केवल औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि परिवहन, व्यापार, सेवा एवं अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे गुना जिले की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।  जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा । आमजन को भी बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री, जिले में मिलेंगे रोजगार के अवसर

  • अंबुजा कांक्रीट नार्थ प्रा.लि. (अडानी ग्रुप) द्वारा मावन में 32 हैक्टेयर भूमि पर स्थापित की जाने वाली यह सीमेंट प्रोजेक्ट जिले के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • परियोजना की उत्पादन क्षमता 2×2 मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी। यह यूनिट गुना शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर स्थापित की जा रही है।
  • सीमेंट प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।
  • लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
  • शासन को प्रतिवर्ष लगभग 160 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना है।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews