जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का किसान संगठनों के साथ प्रदर्शन

जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का किसान संगठनों के साथ प्रदर्शन

गुना, विजय जोगी। आज कांग्रेस और किसान संगठन ने मिलकर किसान बिल और बिजली बिल 2020 को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुना के सिटी सेंटर लक्ष्मी गंज में यह विरोध प्रदर्शन रखा गया जहां पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह तथा पूर्व सांसद एवं वर्तमान चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह किसान संगठन और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

गुना की सड़कों पर आज कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ और केंद्र की नीतियों के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए। किसान हित में अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस ने इन मुद्दों पर यह विरोध प्रदर्शन किया। इनमें व्यापारिक कंपनियां, कारपोरेट घरानों, पूंजीपतियों के हित में काम ना करने, अनाज दालें आलू प्याज वनस्पति तेल तिलहन के स्टॉक लिमिट को खत्म करने, जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाने, मौजूदा मंडियों को किसान कवच के रूप में बना रहने दिया जाने, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर रोक लगाई जाने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि कृषि कानून में एमएसपी का जिक्र तक नहीं है, जिसके कारण किसानों को लागत मूल्य सही न मिलने से कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इन तीनों काले कानून के विरोध में 45 दिन से आंदोलन कर रहा है, हरियाणा और पंजाब के लाखों किसान सिंधु बॉर्डर पर खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हीं के समर्थन में गुना में भी धरना प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली बिल कानून रद्द नहीं होगा तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews