गुना में सीएम राइज स्कूलों में 12वीं का परिणाम निराशाजनक, जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 शिक्षकों को थमाया नोटिस

CM Rise School

CM Rise School Guna : गुना जिले में सीएम राइज स्कूल योजना के प्रथम चरण में 6 स्कूल मंजूर किए गए थे। लेकिन इस बार इन स्कूलों में 12वीं का रिजल्ट बेहद निराशाजनक रहा है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 30 शिक्षकों को नोटिस थमा दिया है। उन्होने कहा की नतीजों को लेकर विभागीय जांच भी की जाएगी।

सीएम राइज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत स्कूली शिक्षा में आधुनिकीकरण, नवीन संशोधन, बच्चों का सर्वांगीण विकास, शिक्षा सहित अन्य गतिविधियां और कई अन्य बातें शामिल हैं। लेकिन धरातल पर देखें तो कई स्थानों पर ये उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहे। गुना में इस साल सीएम राइज स्कूलों में 12वीं कक्षा का रिजल्ट महज 39 प्रतिशत रहा। इस निराशाजनक नतीजे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सीएम सिसोदिया ने 30 शिक्षकों को नोटिस थमा दिया है।

डीईओ ने कहा कि रिजल्ट को लेकर की गई समीक्षा में पांच स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनके परीक्षा परिणाम खराब रहे। इसी के साथ 25 ऐसे शिक्षक भी चिन्हित किए गए हैं। उन्होने 16 उच्च माध्यमिक, 9 माध्यमिक और 5 प्राथमिक शिक्षकों को नोटिस दिया है। इसी के साथ विभागीय जांच भी की जा रही है। विभागीय जांच के बाद वरिष्ठ कार्यालय को इन स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। इस तरह सीधे सीधे रिजल्ट खराब आने का ठीकरा शिक्षकों के सिर फोड़ दिया गया है। जबकि स्कूलों के प्राचार्य का कहना है कि उनके पास विषय के नियमित शिक्षक ही नहीं है और अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews