पूर्व मंत्रियों ने की कांग्रेस कार्यकाल के विकास कार्यों की समीक्षा,लोगों से मुलाकात

पूर्व मंत्रियों ने की कांग्रेस कार्यकाल के विकास कार्यों की समीक्षा,लोगों से मुलाकात

गुना/गोविन्द जोगी

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और खिलचीपुर के कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह खींची  बुधवार को राधोगढ़ विधानसभा के आरोन क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियव्रत सिंह खींची ने कहा कि कांग्रेस पर जो आपने विश्वास किया है वह सदैव हमारे लिए आशीर्वाद स्वरूप रहेगा और दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह हमेशा से आरोन क्षेत्र और राधोगढ़ क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हैं। आज कई वर्षों बाद जब मैं इस क्षेत्र में आया हूं तो लगता है कि मैं अपने परिवार के सदस्यों के बीच में आ गया हूं। इस मौके पर जयवर्धन सिंह ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया साथ ही कर्मठता से कार्य करने के लिये मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार भी माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews