गुना: शासन, कलेक्टर के आदेश की उड़ी धज्जियां, स्कूल ने 10वीं के छात्रों को धमकी देकर परीक्षा के लिए बुलाया

गुना

गुना, संदीप दीक्षित। गुना (guna) में कोरोना महामारी के दौरान लागू कर्फ्यू (curfew) और भी सरकार की तमाम गाइडलाइन (guidelines) को ताक पर रखते हुए एक निजी स्कूल ने 10वीं की परीक्षाएं (10th exams) आयोजित कर दीं। इसकी जानकारी जब जिला प्रशासन को मिली तो मौके पर अधिकारियों की टीम भेजी गई और स्कूल प्रबंधन (school administration) के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… फिर बढ़े Petrol और Diesal के दाम, बोले कमलनाथ- जनता की जान लेगी सरकार

मामला शहर की नत्थूखेड़ी कॉलोनी का है। यहां संचालित श्री गुरुकुल स्कूल में परीक्षाएं संचालित होने की जानकारी सबसे पहले स्थानीय रहवासियों को मिली। इसके बाद जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। स्कूल में परीक्षाओं के आयोजन की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रबंधन हक्का-बक्का रह गया। अधिकारियों ने जब छानबीन की तो पता चला कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को यह कहते हुए बुलाया कि अगर वह परीक्षाएं नहीं देंगे तो फेल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें… शिवपुरी: जनपद पंचायत कार्यालय के शौचालय निर्माण में करोड़ों का घोटाला, FIR दर्ज

स्कूल में 30 से 40 बच्चे परीक्षाएं देते मिले। प्रशासन की टीम जब स्कूल के अंदर पहुंची तो स्टाफ ने बच्चों की सहमति से परीक्षाएं आयोजित की बात कही। हैरानी की बात यह है कि परीक्षाओं के लिए कोरोना कर्फ्यू  में भी बकायदा एडमिट कार्ड और आंसर शीट जारी की गई।

गुना

धारा 144 और कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने परीक्षाएं तुरंत रद्द करवाईं और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews