फिर बढ़े Petrol और Diesal के दाम, बोले कमलनाथ- जनता की जान लेगी सरकार

फिर बढ़े Petrol और Diesal के दाम, बोले कमलनाथ- जनता की जान लेगी सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम (petrol-diesal price) जारी कर दिए हैं। जहां डीजल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी (hike) की गई है। वहीं पेट्रोल के दाम 24 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इसके बाद दिल्ली (delhi) में जहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 93.68 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 84.61 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मध्यप्रदेश (madhya pradesh)में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है। जिस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने सरकार को घेरने का काम किया है।

एक के बाद एक ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पांच राज्य में चुनाव संपन्न होते ही जनता पर पेट्रोल और डीजल की मार जारी हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। 2 मई से अब तक 14 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। 24 दिन में पेट्रोल 3.21 रुपये जबकि डीजल 3.91 प्रति लीटर महंगा किया गया है।

Read More: दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर गरमाई सियासत, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एक तरफ कोरोना (corona) का संकट, दूसरी तरफ दाल, खाने का तेल, खाद्य पदार्थों की कीमत भी चरम पर पहुंच रही है। अबकी बार महंगाई से राहत दिलाने का नारा देकर सत्ता में आने वाली पार्टी ने महंगाई को आसमान पर पहुंचाया है और अब नया नया सामने आया है-अबकी बार महंगाई से जनता की जान लेगी सरकार।

बता दें कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से पिछले 2 महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखी गई थी लेकिन पिछले महीने चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। वहीं विधानसभा चुनाव के बाद 15 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपए प्रति लीटर देखा गया। वहीं मुंबई में 99.84 चेन्नई 95.28, कोलकाता 93.72, भोपाल 101.77, रांची 90.42, बंगलुरु 96.80, चंडीगढ़ 90.12 और लखनऊ 91.21 रुपया प्रति लीटर हो गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews