गुना: कांच के पेटियों के नीचे दबकर हुई मजदूर की मौत, थाने में मामला दर्ज

गुना: कांच के पेटियों के नीचे दबकर हुई मजदूर की मौत, थाने में मामला दर्ज

गुना, संदीप दीक्षित। शनिवार को गुना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर कांच के डब्बों के नीचे दबकर मारा गया। सूत्रों के मुताबिक मृतक ट्रांसपोर्ट से गोदाम पर कांच पहुंचाने गया था, जिस बीच उसकी मृत्यु हो गई। घटना के तुरंत बाद मृतक के साथी कर्मचारी मौके से भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक महेश कड़ेरा नामक 55 वर्षीय मजदूर एक ट्रांसपोर्ट से कांच की पेटियां रखवाने के लिए कुशमौदा में पहुंचा था।

यह भी पढ़े… Prasar Bharti Recruitment 2022: पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्रसार भारती ने निकाली भर्ती

लोडिंग वाहन से कांच उतारते समय संतुलन बिगड़ गया और लोडिंग कांच सहित मजदूर के ऊपर जा गिरा। इसके बाद महेश कड़ेरा की नाक से खून बहता नजर आया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ में गए कर्मचारी भाग खड़े हुए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचना मुआयना कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मामला गुना के कैंट थाना क्षेत्र का है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews