Prasar Bharti Recruitment 2022: पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्रसार भारती ने निकाली भर्ती

Prasar Bharti Recruitment 2022: पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्रसार भारती ने निकाली भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में प्रसार भारती ने सीनियर न्यूज़ एडिटर और रेडियो प्रेजेंटर  के पदों पर वैकेंसी के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। मीडिया क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। सीनियर न्यूज़ एडिटर और  रेडियो प्रेजेंटर हिंदी के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। उम्मीदवार प्रसार भारती के ऑफिशियल वेबसाइट @prasarbharati.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 तक है।

यह भी पढ़े … SPMCIL Recruitment 2022: टेक्नीशियन के लिए खुशखबरी! SPMCIL में भर्ती के लिए आवेदन करने में ना करें देरी

प्रसार भारती की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्था से हिंदी पत्रकारिता/ जनसंचार में पीजी/ पीजी डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष तक की है।

विज्ञापन के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों को रु. 70,000 रुपए से लेकर रु. 80,000 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। 21 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा यह अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख भी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी न्यूज़ ऑर्गनाइजेशन में न्यूनतम 7 साल का experience होना भी अनिवार्य होगा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें:NIA-for-Senior-News-Editor-and-Radio-Presenter

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews