
गुना, संदीप दीक्षित। मध्य प्रदेश के कटनी और शहडोल से गुना जिले में मजदूरी करने आए 70 से ज्यादा मजदूर गुना कलेक्ट्रेट के बाहर डेरा डाले हुए हैं। मजदूर लगातार वन विभाग पर मजदूरी रोकने का आरोप लगा रहे हैं इसी बीच विभाग की ओर से सफाई दी गई है। गुना (Guna) जिले के वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल ने मजदूरों की मांग को गलत ठहराया है।
[dgv_vimeo_video id=”675852351″]
वन विभाग (Forest Department) के मुखिया का कहना है कि मजदूरों ने तय मानक अनुसार गड्ढे नहीं खोदे इसलिए उनका भुगतान रोका गया है फिर भी मजदूरों से कहा गया है कि वह अभी तक के काम के हिसाब से अपने पैसे ले सकते हैं आपको बता दें कि गुना (Guna) में इस समय 70 से ज्यादा मजदूर यह कि कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे हुए हैं। आदिवासी बाहुल्य इलाकों से आए मजदूरों ने वन परीक्षेत्र पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मिलने की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”675852093″]
