Guna News : जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप 

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी
Guna Crime News : गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र अन्तर्गत जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। युवती दो दिनों से लापता बताई जा रही थी।
झिरौली गांव में रहने वाली अनीसा बारेला का शव केदारनाथ क्षेत्र के जंगलों से बरामद किया गया है। अनीसा गुरुवार से लापता थी। इससे पहले उसे एक विवाह समारोह के दौरान अगरा निवासी युवक और उसके दोस्तों के बातचीत करते देखा गया था। युवती के परिजनों का दावा है कि अनीसा के भाई ने उसे लड़कों से बात करते हुए रोका था, तब युवकों ने बदतमीजी की थी। इसके बाद अनीसा घर से लापता हो गई थी और 48 घंटों तक उसकी कोई खबर नहीं आई। बाद में पता चला कि अनीसा का शव जंगल में एक पेड़ पर झूल रहा था।
ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया है कि अनीसा ने आत्महत्या की है। लेकिन उसके दोनों पैर जमीन से टिके हुए थे। अनीसा के परिजनों के परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775325384″]
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews