Guna News : संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

mp news

Guna Crime News : गुना जिले के गोलाखेड़ी गांव में रहने वाले 18 वर्षीय युवक का शव इलाके की ही सनोतिया पुलिया के पास मिला है। मृतक के परिजनों ने शव की हालत देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।

बता दें कि गोलाखेड़ी में रहने वाले 18 वर्षीय अजय पुत्र अर्जुन सिंह कुशवाह लगभग एक सप्ताह पहले मजदूरी के लिए भोपाल गया था। 5 दिसम्बर को अजय गुना लौटा और अपने रिश्तेदार के घर मावन चला गया। इसके बाद 7 दिसम्बर से वह लापता था, जिसकी कोई जानकारी नहीं मिली थी।

पुलिस ने दी परिजनों को जानकारी

शुक्रवार सुबह पुलिस ने अजय के परिजनों को उसका शव मिलने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अजय कुशवाह का गला मफलर से कसा गया था, उसके मुंह में पत्थर भरे हुए थे। परिजनों के मुताबिक अजय का मोबाइल भी उसके पास नहीं मिला है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”779549506″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews