Guna News : मंडी में फसल बेचने आए किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, पढ़े पूरी खबर

Guna News : मंडी में फसल बेचने आए किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, पढ़े पूरी खबर

Guna Crime News : शिवपुरी जिले के लुकवासा से गुना नानाखेड़ी मंडी में अनाज बेचने आ रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सहित और भी लोग बाल-बाल बचे।

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

बता दें कि लुकवासा निवासी देवेंद्र सिंह रघुवंशी और मोहन रघुवंशी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अपनी उपज लेकर गुना की आ रहे थे। तभी एबी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तेजी से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सिंह रघुवंशी झटके के साथ ट्रैक्टर से नीचे गिर गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे सवार मोहन रघुवंशी ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के ब्रेक पर पैर रख दिया, जिससे उसकी जान बच गई।

हालांकि मोहन को भी मामूली चोट आई है। ट्रैक्टर में अनाज भरा हुआ था कि इसलिए वह पलट नहीं सका, लेकिन देवेंद्र सिंह रघुवंशी के तेज गति से नीचे गिरने की वजह से जान चली गई। देवेंद्र के शव का गुना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews