इंदौर में ज्वेलरी शॉप पर धोखाधड़ी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, नकली चेन देकर ले गईं थी असली सोने की चेन

इंदौर में ज्वेलरी शॉप पर नकली सोने की चेन देकर असली चेन ले जाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उनके कब्जे से तीन अन्य नकली चेन भी जब्त की हैं।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद जालसाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है। इसी बीच, शहर के तुकोगंज थाना पुलिस को धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में दो महिलाओं को दबोचा है।

तुकोगंज थाने में दर्ज मामले को लेकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला 28 अगस्त 2026 का है, दो महिलाएं शिकायतकर्ता की ज्वेलरी शॉप पर पहुंचीं। उन्होंने अपनी एक चेन सोने की बताकर दुकान पर दी और उसके बदले दूसरी सोने की चेन लेकर चली गईं।

दुकान संचालक को थमाई नकली सोने की चेन

वहीं, दुकान पर भीड़ होने के कारण दुकान संचालक ने महिलाओं द्वारा दी गई चेन की तुरंत जांच नहीं की। शाम को जब चेन की जांच की गई तो वह सोने की न होकर नकली निकली। जिसके बाद दुकान संचालक के होश उड़ गये। इसके बाद दुकान संचालक ने मामले की जानकारी तुकोगंज पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं उज्जैन के बैरागढ़ निवासी हैं। थाना प्रभारी ने यह भी बताया के पकड़ी गई महिलाओं के पास से तीन अन्य नकली चैन भी जब्त की गई हैं। महिलाओं द्वारा ज्वेलरी शॉप से असली सोने की जो चैन धोखाधड़ी में ली गई थी। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 31 हजार रुपये बताई गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews