Guna News : पुलिस पर ताबड़फोड़ फायरिंग, सब इंस्पेक्टर-2 आरक्षक की मौके पर मौत, जाने मामला

Guna News : पुलिस पर ताबड़फोड़ फायरिंग, सब इंस्पेक्टर-2 आरक्षक की मौके पर मौत, जाने मामला

गुना, डेस्क रिपोर्ट। गुना (GUNA) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शिकारियों को पकड़ने गए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग (firing) की गई है। जिसमें दो आरक्षक सहित सब इंस्पेक्टर (sub inspector) की मौत हो गई है। इतना ही नहीं पुलिस वाहन के ड्राइवर को भी गोली लगी है।

सहरोक और मौनबाड़ा के बीच स्थित जंगल में शिकारियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस वारदात में एक सब इंस्पेक्टर और 2 आरक्षकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस वाहन का ड्राइवर भी गोली लगने से घायल हुआ। बाकी पुलिस दल ने मुश्किल से शिकारियों से अपनी जान बचाई। यह वारदात शुक्रवार-शनिवार रात 2.45 बजे की बताई जाती है।

आरोन पुलिस को सूचना मिली थी कि सहरोक और मौनबाड़ा के जंगल में शिकारी सक्रिय हैं। इसके बाद थाने से पुलिस वाहन से बल रवाना किया गया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित जवान जंगल की तरफ रवाना हुए। जैसे ही जंगल में पुलिस पहुंची तो उनके वाहन की आवाज सुनकर शिकारी सावधान हो गए और उन्होंने अपना मौका संभाल लिया। पुलिस का सामाना होते ही शिकारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”709741154″]

Read More : कर्मचारी-शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 23 मार्च तक पूरा करें काम, प्रमोशन-स्थानांतरण आदि में मिलेगा लाभ, आदेश जारी

जिसमें सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और संतराम मीना को गोलियां लगी। जिससें तीनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस वाहन के ड्राइवर को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर एसपी राजीव कुमार मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को आरोन अस्पताल लाया गया। वहीं शिकारी जंगल से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”709740507″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews