Guna News : अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

mp crime news

mp crime news

Guna Crime News : गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में दो सगे भाइयों द्वारा अपने ही नाना को मौत के घाट उतार देने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। घटनाक्रम की शुरुआत नदी में मिले एक अज्ञात शव से हुई थी, जिसका पटाक्षेप रिश्तों के आपसी द्वंद के चलते हुई हत्या की संगीन वारदात के रूप में सामन आया है।

यह है मामला

मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने 20 नवम्बर को अगरपुरा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। ग्रामीणों ने शव को नदी में तैरता हुआ देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक की हत्या गला दबाने से होने की जानकारी सामने आई। मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त विदिशा जिले के मुरवास थाना थाना अंतर्गत बरखेड़ा घोसी निवासी भरोसीलाल अहिरवार के रूप में की थी। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि हत्या की यह वारदात संभवत: परिजनों द्वारा ही दी गई होगी।

पुलिस ने सुठालिया रोड पर रहने वाले मृतक की बेटी के पुत्र विनोद और संजू को तलब कर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के सामने दोनों भाई टूट गए। उन्होंने स्वीकार किया कि मृतक भरोसीलाल रिश्ते में उनका नाना लगता था, जो उनकी मां को आए दिन गाली-गलौंच कर परेशान करता था। जिसके कारण उन्होंने अपने नाना भरोसीलाल अहिरवार का गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश नदी में फेंक दी। मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक भरोसीलाल अहिरवार की हत्या कर शव को नदी में फेंकने वाले अज्ञात आरोपियों को शीघ्र ज्ञात कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”780711041″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews