
गुना,संदीप दीक्षित। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रद्युम्न सिंह मीणा (Indian Revenue Service officer Pradyuman Singh Meena) और उनके परिवार पर हुए हमले को लेकर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा (Retired IPS officer raghuveer singh meena) फिर चर्चाओं में हैं।
यह भी पढ़े…भोपाल में ब्रेन हेमरेज से डॉक्टर पति की मौत के कुछ देर बाद ही प्रोफेसर पत्नी ने दी जान
इससे पहले आईआरएस अधिकारी की पत्नी और समाजसेवी प्रियंका मीणा ने उन पर सोशल मीडिया के जरिए गंभीर आरोप जड़े थे। बाद में 29-30 अप्रैल की दरमियानी रात प्रियंका मीना और प्रदुमन मीना पेंची स्थित आवास पर 15 से 20 बदमाशों ने आधी रात के समय हमला बोला था। इन हमलावरों को पकड़ने के लिए रिटायर्ड आईपीएस रघुवीर सिंह ने 25000 का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़े…परिवार में अगर पहले से है किसी को कैंसर तो इन फूड्स से दूरी बना लेना बहुत जरूरी है
[dgv_vimeo_video id=”706477264″]
उन्होंने गुना पुलिस से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अधिकारी के घर हुए हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करें। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस टीम को निर्देश दे रहे हैं एक डीएसपी के निर्देशन में टीम भी गठित कर दी गई है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा बीनागंज क्षेत्र के पेंची में आईआरएस अधिकारी प्रद्युम्न सिंह मीना के घर का मुआयना भी कर चुके हैं। मामले को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से भी देखकर जोड़ा जा रहा था।
