
गुना,संदीप दीक्षित। गुना (guna) जिले की ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन के घर को निशाना बनाते हुए बदमाश हजारों रुपए के उपकरण और नगदी सामान लेकर चम्पत हो गए। वारदात उस समय हुई जब यह परिवार अशोकनगर के लिए गया था और घर पर कोई नहीं था।
यह भी पढ़े…Indore : भांग की फैक्ट्री पर प्रशासन की कार्यवाई, छापेमारी में नशीले पदार्थ निकलने की आशंका
बता दें कि इलाके की भगवतीनगर कॉलोनी में रहने वाला राठौर परिवार शनिवार देर रात अशोकनगर गया था और रविवार को वापस लौट आया। घर के अंदर दाखिल होते ही परिवार के होश उड़ गए। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर रखा सामान बिखरा हुआ मिला। यह देखकर अर्जुन राठौर समझ गए कि घर में चोरी हो चुकी है। उन्होंने घर का मुआयना किया और एक-एक सामान को बारीकी से जांचा।
यह भी पढ़े…कमरदर्द में इन खास तरीकों से पाएं राहत
बदमाश गैस की टंकी, इंडक्शन, गैस चूल्हा, टीवी और करीब 30 हजार रुपए नगदी लेकर गायब हो चुके थे। ज्यादा छानबीन करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे लगे कटहल के पेड़ के सहारे अंदर दाखिल हुए और अर्जुन राठौर की पूरी गृहस्थी पर हाथ साफ कर डाला। अर्जुन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की डायल-100 ने मौका मुआयना किया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन को इलाके के ही कुछ असामाजिक तत्वों पर संदेह है, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है।
[dgv_vimeo_video id=”758706829″]
